जन सहायता मिशन स्वास्थ्य • शिक्षा • कौशल • सामाजिक सहयोग | 100% Tax Deductible 80G
02269622882
🌸 MAYA BAI LODHI FOUNDATION

जन सहायता मिशन

स्वास्थ्य • शिक्षा • कौशल • सामाजिक सहयोग

नमस्कार। माया बाई लोधी फाउंडेशन द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए "जन सहायता मिशन" संचालित किया जा रहा है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य समाज से प्राप्त स्वैच्छिक सहयोग का सदुपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं जरूरतमंद परिवारों की आत्मनिर्भरता के लिए करना है।

मिशन का उद्देश्य: “सेवा • सहयोग • शिक्षा • स्वास्थ्य • आत्मनिर्भरता”

सदस्य कैसे जुड़ें?

सरल एवं स्वैच्छिक प्रक्रिया

कोई भी नागरिक मात्र ₹151 रुपये प्रतिमाह का स्वैच्छिक सहयोग (Donation) देकर इस मिशन का सम्मानित सदस्य बन सकता है।

आपका छोटा सा सहयोग, किसी के जीवन में बड़ा बदलाव:
आपके ₹151 प्रतिमाह के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, महिलाओं को सिलाई-कौशल प्रशिक्षण एवं परिवारों को आपातकालीन स्वास्थ्य मार्गदर्शन दिया जाता है।

महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण (Clarifications)

पारदर्शिता एवं संस्था नीति
यह कोई Investment या Deposit नहीं है।
यह कोई ब्याज (Interest) वाली राशि नहीं है।
यह राशि स्वैच्छिक दान होने के कारण Refundable नहीं है।
इस सहयोग पर किसी भी प्रकार के निश्चित आर्थिक Return की कोई गारंटी नहीं है।
प्रत्येक Donation की अधिकृत Online Receipt / 80G Certificate तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
WELFARE FACILITIES

सदस्यों एवं पात्र परिवारों को मिलने वाली 9 प्रमुख सुविधाएँ व सहयोग

माया बाई लोधी फाउंडेशन द्वारा जन सहायता मिशन के सदस्यों तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों को निम्नलिखित सामाजिक, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं:

Doctor Consultation स्वास्थ्य शिविर

1. Free Doctor Consultation

संस्था द्वारा ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में समय-समय पर अनुभवी एमबीबीएस व विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं मेडिकल कैंप्स का आयोजन किया जाता है।

  • योग्य एवं अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच
  • सामान्य रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर व प्राथमिक चेकअप
  • निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन रिपोर्ट
Medical Assistance रियायती इलाज

2. Medical Assistance

संस्था से संबद्ध निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब्स, डायग्नोस्टिक सेंटर्स एवं मेडिकल स्टोर्स पर पंजीकृत सदस्यों व पात्र परिवारों को रियायती (Discounter) दरों पर उपचार व दवाइयां।

  • संबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल्स में बिलों पर विशेष छूट
  • पैथोलॉजी टेस्ट्स व एक्स-रे/सोनोग्राफी में रियायत
  • दवाइयों पर छूट एवं मरीज भर्ती में सहयोग
Women Health महिला कल्याण

3. महिला स्वास्थ्य सहायता

किशोरियों एवं ग्रामीण महिलाओं में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निःशुल्क व रियायती सेनेटरी पैड वितरण और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।

  • उच्च गुणवत्ता युक्त सेनेटरी नैपकिन पैड वितरण
  • महिला डॉक्टरों द्वारा स्वच्छता व पोषण पर मार्गदर्शन
  • संकोच मुक्त वातावरण में निःशुल्क काउंसलिंग
Skill Training कौशल विकास

4. Free Skill Training

महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी आर्ट, बेसिक कंप्यूटर व डिजिटल साक्षरता का 100% निःशुल्क प्रशिक्षण।

  • सिलाई, बुनाई, मेहंदी व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग
  • बेसिक कंप्यूटर, टैली एवं डिजिटल वर्कशॉप
  • प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र व स्वरोजगार मार्गदर्शन
Free Coaching बाल शिक्षा

5. Free Coaching (Nursery to 8th)

आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए गांव-गांव में समर्पित ट्यूशन टीचर्स द्वारा प्रतिदिन 2 घंटे की नियमित निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

  • प्रतिदिन 2 घंटे नियमित क्लास व होमवर्क गाइडेंस
  • गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व बुनियादी शिक्षा पर फोकस
  • अनुशासन, नैतिक मूल्य व नियमित मूल्यांकन टेस्ट
Education Assistance छात्र सहायता

6. Education Assistance

आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए जरूरतमंद व मेधावी छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग, स्टेशनरी किट एवं छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है।

  • स्कूल बैग, कॉपियां, पेन व किताबें वितरण
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन व सम्मान
  • उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति मार्गदर्शन एवं सहयोग
Marriage Support कन्यादान सहयोग

7. विवाह सहायता (कन्यादान)

संस्था की वेलफेयर पॉलिसी व पात्रता नियमों के अनुसार समाज के गरीब, अनाथ अथवा अत्यंत जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह के अवसर पर आर्थिक व उपहार सहयोग।

  • जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक मदद
  • गृहस्थी उपयोगी सामग्री व कन्यादान उपहार
  • संस्था सदस्यों व स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सहयोग
Emergency Medical आपातकालीन राहत

8. Emergency Medical Assistance

आकस्मिक गंभीर सड़क दुर्घटना अथवा गंभीर जानलेवा बीमारी की आपात स्थिति में संस्था के वेलफेयर नियमों, बजट व उपलब्धता के अनुसार त्वरित आर्थिक व चिकित्सीय राहत।

  • दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी में आपातकालीन सहायता
  • अस्पतालों में त्वरित एडमिट व एम्बुलेंस समन्वय
  • वेलफेयर फंड द्वारा नियमानुसार वित्तीय सहयोग
Legal Guidance विधिक परामर्श

9. Legal Guidance

घरेलू कलह, जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों, उपभोक्ता अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में अनुभवी अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क प्रारंभिक कानूनी सलाह व मध्यस्थता।

  • अनुभवी वकीलों द्वारा निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन
  • पारिवारिक व सामाजिक विवादों में आपसी समझाइश
  • शासकीय कानूनी सहायता (NALSA/SALSA) समन्वय
महत्वपूर्ण घोषणा:
यह समस्त सुविधाएं एवं सहयोग संस्था के नियमों, वार्षिक बजट, संसाधनों की उपलब्धता एवं पात्रता (Eligibility Criteria) के आधार पर पारदर्शी तरीके से प्रदान की जाएंगी।

जन सहायता मिशन - सदस्यता एवं स्वैच्छिक सहयोग

समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें • मात्र ₹151 प्रतिमाह से शुरू करें

सदस्य फोटो (Photo Upload)
अपनी फोटो अपलोड करें (JPG, PNG - अधिकतम 5MB - वैकल्पिक)
₹ INR
100% सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट गेटवे:
UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM), Cards (Debit/Credit), Netbanking एवं तत्काल ऑनलाइन डोनेशन रसीद / प्रमाण पत्र।
12A & 80G Certified