सशक्त भारत, शिक्षित युवा और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए समर्पित एक पंजीकृत धर्मार्थ न्यास (Reg. No. 01/01/01/40060/24)।
मायाबाई लोधी फाउंडेशन भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी सामाजिक व शैक्षणिक न्यास (Reg. No. 01/01/01/40060/24) है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के बच्चों, बालिकाओं व युवाओं को 100% निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोज़गारपरक कौशल प्रदान करना है।
संस्था द्वारा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों में जमीनी स्तर पर निःशुल्क कोचिंग केंद्र (Free Coaching Centers) संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर समर्पित शिक्षकों द्वारा प्राथमिक स्तर से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक की निःशुल्क पढ़ाई, स्टडी मटेरियल, मॉक टेस्ट और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
गाँव-गाँव और ब्लॉकों में केंद्र स्थापित कर 100% फ्री कोचिंग व आधुनिक शिक्षा प्रदान करना।
वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क PDF नोट्स और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज।
दूरदराज से स्कूल जाने वाली ज़रूरतमंद मेधावी बालिकाओं को साइकिल सहायता ताकि पढ़ाई में रुकावट न आए।
आपदा, बीमारी व आर्थिक तंगी में ज़रूरतमंद परिवारों को त्वरित सहायता व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
यदि आप शिक्षक, समन्वयक अथवा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमारे निःशुल्क शिक्षा अभियान से जुड़ना चाहते हैं:
New Joining (नई सदस्यता)